मरकज गए 25 लोग मुंब्रा में मिले, अन्य की खोज

- निसं, ठाणे: दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के मरकज स्थल पर गए 25 लोगों को ठाणे पुलिस ने खोज निकाला है। ये मुंब्रा के मस्जिद और मदरसे में रह रहे थे। इनमें 2 भारतीय (असम से), 8 मलेशिया से तथा 15 वांग्लादेश से हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस ने और कुछ लोगों की भी पहचान की है और उन्हें भी खोज कर जल्द क्वारंटाइन किया जाएगा। इन्हें मुंब्रा में ही क्वारंटाइन किया गया है। सभी पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। सभी के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आनी बाकी है। ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने इसकी पुष्टि की हैफणसलकर के मुताबिक, इस समय पुलिस की प्राथमिकता ऐसे सभी को क्वारंटाइन करना है, जिससे कोरोना का फैलाव रोका जा सके और लोगों को प्रभावित होने बचाया जा सके। पुलिस मनपा के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर बिना कोई भेदभाव काम कर रही है। जिन लोगों को खोजा गया है, वे स्थानीय मदरसे और मस्जिद में थे। पुलिस के अनुसार, ये दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के 18 मार्च को हुए मकरज में शामिल नहीं थे, बल्कि उक्त स्थल पर 9 मार्च को पहुंचे थे और 10 को वहां से चल दिए थे। ये लोग पहले नवी मुंबई आए और फिर मुंब्रा रुके।